मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: शाम 4:35 बजे तक ₹1.28 करोड़ की कमाई

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत की है। Sacnilk के लाइव डेटा के अनुसार शाम 4:35 बजे तक, फिल्म ने भारत में ₹1.28 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है।

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की पहले दिन की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.88 प्रतिशत दर्ज की गई है। सुबह के मुकाबले दोपहर के शोज़ में दर्शकों की संख्या बेहतर रही, जिससे यह संकेत मिलता है कि दिन चढ़ने के साथ फिल्म की पकड़ मजबूत हुई।

सुबह के शोज़ में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 8.97 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर के शोज़ में यह बढ़कर 14.78 प्रतिशत तक पहुंच गई। शाम और रात के शोज़ का डेटा अभी आना बाकी है, ऐसे में पहले दिन की अंतिम कमाई में और इज़ाफा होना तय माना जा रहा है।

मुख्य शहरों की बात करें तो चेन्नई (19%), मुंबई (18.5%), जयपुर (16%) और एनसीआर (14%) में फिल्म का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। कुछ छोटे शहरों में शुरुआत कमजोर रही, लेकिन वीकेंड पर वर्ड ऑफ माउथ के आधार पर ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है।

मर्दानी 3 डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Sacnilk)

  • डे 1 (शाम 4:35 बजे तक): ₹1.28 करोड़
  • कुल कमाई (अब तक): ₹1.28 करोड़

नोट: यह आंकड़े Sacnilk के लाइव डेटा पर आधारित हैं और शाम 4:35 बजे तक के हैं। ये फाइनल नहीं हैं और रात के शोज़ के बाद आंकड़ों में बदलाव संभव है।

अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी, जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। अब सभी की निगाहें शाम और रात के शोज़ पर टिकी हैं, जो फिल्म के पहले दिन के कुल कलेक्शन को तय करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top